Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : बाजार में मांग की कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आज सोमवार को सोने के भाव में 40 रुपये की मामूली बढ़त देखने को मिलेगी, जबकि चांदी की कीमतें पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिर बनी हुई हैं. स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. (नोट: इन सभी कीमतों पर मेकिंग चार्ज अलग से देय होगा.)
कैमूर में आज का सर्राफा बाजार भाव
धातु/आभूषण शुद्धता/प्रकार संभावित रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट ₹1,55,910
सोना (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट ₹1,38,700
सोना (प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट ₹1,16,000
चांदी (प्रति किलो) कच्ची चांदी ₹2,67,000 से ₹2,85,000
चांदी के जेवर प्रति 10 ग्राम ₹2,000
चांदी के बर्तन प्रति 10 ग्राम ₹2,200
आलू-प्याज की तेजी थमी, लहसुन और मिर्च ने बढ़ाई तपिश
कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में अब नरमी देखी जा रही है. हालांकि, लहसुन की कीमतों में तेजी लगातार बरकरार है. लहसुन में क्वालिटी के अनुसार 40 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त देखी जा रही है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में फिलहाल केवल लहसुन में तेजी है, जबकि आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के दाम और गिर सकते हैं. पिछले कुछ दिनों से बाहरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए थे, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर हरी सब्जियां कुछ सस्ती हो रही हैं. हालांकि, गर्मी बढ़ने पर जब रांची और वाराणसी से सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो दाम दोबारा बढ़ सकते हैं.
आज का मंडी और सब्जी भाव
थोक आलू : ₹780 से ₹940
थोक प्याज: ₹1,480 से ₹1,660
लहसुन: ₹800 से ₹1,000
रिटेल आलू (सब्जी मार्केट): ₹1,200 से ₹1,800
रिटेल प्याज (सब्जी मार्केट): ₹1,400 से ₹1,800
टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000
अनाज और तिलहन के भाव
गेहूं : ₹2,200 से ₹2,500
धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100
चना: ₹4,800 से ₹5,400
मसूर: ₹5,500 से ₹6,200
अरहर: ₹6,500 से ₹7,500
सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800
नींबू, मिर्च और धनिया सातवें आसमान पर
भयंकर गर्मी के चलते आम दिनों में सस्ते मिलने वाले नींबू और हरी मिर्च के दाम आसमान छू रहे हैं. कैमूर के फुटकर बाजार में फिलहाल नींबू 20 रुपये की एक जोड़ी (दो पीस) बिक रहा है. वहीं हरी मिर्च 80 से 100 रुपये प्रति किलो और हरा धनिया 250 रुपये प्रति किलो के भाव तक जा पहुंचा है.
