कैमूर : अखिनी हत्याकांड का 24 घंटे में चार नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज

कैमूर के अखिनी गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया था.

पत्नी के फर्दबयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, मृतक रविंद्र कुमार (स्व. लक्ष्मण राम) तीन अगस्त की रात करीब 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. पांच अगस्त की सुबह उनका सिर कटा शव पोखर से और करीब 300 मीटर दूर नहर किनारे सिर बरामद किया गया. इसके बाद मृतक की पत्नी के फर्दबयान पर नुआंव थाना कांड संख्या 69/26 दर्ज किया गया.

विशेष जांच टीम ने चार आरोपितों को दबोचा

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनियां के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और लगातार छापेमारी के बाद चारों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में नौसाद खां उर्फ सोनू खां, मारकंडेय मल्लाह, अमित कुमार और चम्पा देवी उर्फ पिंकी देवी शामिल हैं. सभी आरोपित अखिनी गांव के निवासी हैं.

कैमूर के अखिनी हत्याकांड में कार्रवाई, लापरवाही पर नुआंव थाने के एसआई निलंबित

हत्या की साजिश के हर पहलू की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. हत्या के पीछे की पूरी साजिश, प्रयुक्त हथियार और अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है. जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, गांव में अब भी दहशत

चारों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. हालांकि, घटना की नृशंसता को लेकर गांव में अब भी शोक और दहशत का माहौल है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >