भभुआ में फिर बढ़ी गर्मी, तेज धूप और उमस ने लोगों को किया बेहाल
Copied link
KAIMUR NEWS.पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश का असर कम होने के बाद भभुआ समेत आसपास के इलाकों में गर्मी एक बार फिर चरम पर पहुंचने लगी है. बुधवार को सुबह आसमान में हल्के बादल दिखाई दिये, लेकिन दोपहर में तेज धूप और कम हवा के दबाव से बनी उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये.
आंधी-बारिश का असर कम होते ही तापमान 41 डिग्री पहुंचा, दोपहर में सूनी रहीं सड़कें
भभुआ सदर.
पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश का असर कम होने के बाद भभुआ समेत आसपास के इलाकों में गर्मी एक बार फिर चरम पर पहुंचने लगी है. बुधवार को सुबह आसमान में हल्के बादल दिखाई दिये, लेकिन दोपहर में तेज धूप और कम हवा के दबाव से बनी उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये.बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक 27 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके कारण जिले में करीब एक सप्ताह बाद गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. आसमान से बरस रही तेज धूप के कारण दिनभर तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहा.दरअसल, पिछले एक सप्ताह के दौरान तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम काफी सुहावना हो गया था. लगातार कई दिनों तक चली ठंडी हवाओं और बादलों के कारण लोगों को गर्मी के मौसम में भी ठंड का एहसास हो रहा था और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी. हालांकि रविवार और सोमवार से मौसम ने फिर करवट ली है. तेज धूप और बढ़ती उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक सड़कों पर भीड़ भी काफी कम दिखायी दी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.