धूमधाम से मनाया गया हजरत मुहब्बत शाह शहीद बाबा का सालाना उर्स

उर्स मेला व कव्वाली समारोह का सांसद ने किया उद्घाटन, कव्वाली में झूमे श्रोता

उर्स मेला व कव्वाली समारोह का सांसद ने किया उद्घाटन, कव्वाली में झूमे श्रोता कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेहरियां बाजार स्थित हजरत मुहब्बत शाह शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स रविवार शाम को अकीदत के साथ धूमधाम से मनाया गया. उर्स के दिन सुबह से ही दरगाह शरीफ पर जियारत करने के लिए जायरीनों का तांता लगा रहा. लोगों ने दरगाह शरीफ पर शहीद बाबा की जियारत की व चादरपोशी कर अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी. समाज व मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआख्वानी की गयी. उर्स के मौके पर कमेटी की ओर से कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया था. गुड़िया परवीन व बच्चा सलाउद्दीन कव्वाल के बीच शानदार मुकाबला हुआ. कव्वाली शुरू होने से पूर्व समारोह का उद्घाटन बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने फीता काटकर किया. कव्वाली सुनने के लिए रात भर श्रोता पंडाल में डटे रहे व कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया. चादरपोशी के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान सहित क्षेत्र के काफी संख्या में हिंदू-मुस्लिम बंधुओं ने जियारत कर मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं की. बाबा के उर्स पर कमेटी की ओर से लंगर की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें काफी संख्या में मेहमानों व गांव के लोगों ने भोजन ग्रहण किया. इस वर्ष भी काफी आकर्षक तरीके से मेला लगा व विभिन्न दुकानें सजी रही. इस दौरान मोहम्मद इरफान शेख, आसिफ खान, शहजाद खान, समशु खां, सेराज खां, शेरू खां, इम्तियाज खान, सोनू यादव व मुबारक अली सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >