मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत कचहरी परिसर से स्टेशन मोड़ तक दूधिया रोशनी में नहायेगा शहर सुरक्षा व सुंदरता को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सड़कों पर रात में आवागमन होगा अब और भी सुगम मोहनिया शहर. शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि शहर के चार प्रमुख स्थानों पर हाइमास्क लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे चौक-चौराहों से लेकर मुख्य सड़कों तक रात में बेहतर रोशनी की व्यवस्था हो सकेगी. यह कार्य मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, हाइमास्क लाइट शहर के कचहरी परिसर, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, स्टेशन मोड तथा डड़वा क्षेत्र में लगाये जा रहे हैं. इन स्थानों पर लाइट लगने से रात के समय अंधेरे की समस्या दूर हो जायेगी व आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन इलाकों में पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. हाइमास्क लाइट लगने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. खासकर शाम व रात के समय बाजार, कार्यालय व यातायात क्षेत्र में लोगों को काफी सहूलियत होगी. इधर, इस संबंध में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रजीत राम ने बताया कि लाइट लगाये जाने के कारण शहर के चौक-चौराहें जगमग रहेंगे. शहर में चार जगह लाइट लगाये जा रहे हैं, जिनसे आमजन को काफी राहत मिलेगी.
मोहनिया शहर के चार प्रमुख स्थान हाइमास्क लाइट से होंगे जगमग
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत कचहरी परिसर से स्टेशन मोड़ तक दूधिया रोशनी में नहायेगा शहर
