मानव भारती हेरिटेज विद्यालय में आज मनेगा स्थापना दिवस

बुधवार को मानव भारती हेरिटेज विद्यालय चांद में इस वर्ष भी काफी उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया जायेगा.

फोटो01.स्थापना दिवस हेतु कार्यक्रम की तैयारी करते बच्चे चांद. बुधवार को मानव भारती हेरिटेज विद्यालय चांद में इस वर्ष भी काफी उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इसके लिए महीनों दिन से बच्चों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए तैयार किया जा रहा है. इस वर्ष भगवान बुद्ध की जीवनी पर आधारित थीम बुद्धोपदेश आत्मदर्शन रखा गया है. कार्यक्रम की प्रस्तुति में विद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुद्ध की जीवनी पर आधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति छात्र-छात्राएं करेंगे. विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा. कार्यक्रम भगवान बुद्ध की जीवनी व उपदेशों पर आधारित होगा. विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर दो अतिथि शिरकत करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में बाबा हरिहर राम जी, संस्थापक अघोर फाउंडेशन, कैलिफोर्निया अमेरिका और विशिष्ट अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के प्रो दिवाकर पांडेय विभागाध्यक्ष भोजपुरी विभाग रहेंगे. इस संबंध में विद्यालय के प्रशासक विवेक पांडेय ने कहा कि बुद्ध की जीवनी से जुड़ा हुआ ज्ञान, ध्यान और विज्ञान पर आधारित कार्यक्रम किया जायेगा, जिसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >