कैमूर में पहली सोमवारी पर डाकेश्वर महादेव मंदिर में पूरी हुई भव्य तैयारी, 30 दिनों के सावन में चार सोमवार का संयोग

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ है। बाबा भोले को जल और बेलपत्र चढ़ाने के लिए मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।

Sawan 2026 : सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर कैमूर जिले के शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. रविवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और आकर्षक सजावट की गई.

डाकेश्वर महादेव समेत प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट

शहर के पुलिस लाइन स्थित डाकेश्वर महादेव मंदिर, मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग, बुढ़वा महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है. मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की है.

30 दिनों के सावन में चार सोमवार का संयोग

इस वर्ष सावन का महीना 30 दिनों का है और इसमें चार सोमवार पड़ रहे हैं. पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को बेलपत्र, जल और दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करेंगे.

बेलपत्र और जल अर्पित करने से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ

ज्योतिषशास्त्री पंडित उपेंद्र तिवारी के अनुसार, धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को बेलपत्र और जल अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं. सावन माह में श्रद्धालु कांवर यात्रा, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से भोलेनाथ की आराधना करते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >