कैमूर में महिला डॉक्टर के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने से मरीज परेशान, उपाधीक्षक ने खुद संभाला इलाज

Kaimur News : मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में महिला डॉक्टर के समय पर नहीं आने से मरीज परेशान रहे. उपाधीक्षक डॉ. अभिनाश कुमार ने खुद मरीजों का इलाज किया.

Kaimur News : स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार की सुबह 10 बजे तक महिला डॉक्टर के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने से इलाज कराने आयी महिला मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. महिला मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार करती रहीं. इस दौरान अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अभिनाश कुमार स्वयं महिला कक्ष में बैठकर मरीजों का इलाज करते नजर आये. अस्पताल में महिला डॉक्टरों के समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और अनुपस्थित रहने का मामला पिछले कई महीनों से सामने आ रहा है.

महिला डॉक्टर के नहीं पहुंचने पर मरीज करती रहीं इंतजार

शनिवार को डड़वा निवासी सीमा देवी सहित कई महिला मरीज इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची थीं. महिला कक्ष में डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने के कारण मरीजों को बाहर बैठकर डॉक्टर के आने का इंतजार करना पड़ा. काफी देर तक महिला डॉक्टर के नहीं पहुंचने की जानकारी जब अस्पताल के उपाधीक्षक को मिली, तो वह स्वयं महिला कक्ष में पहुंचे और मरीजों का इलाज शुरू किया. अस्पताल में करीब आधा दर्जन महिला डॉक्टर तैनात हैं.

Also Read : बक्सर में छात्राओं से मारपीट के आरोप में प्रधानाध्यापिका निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

पहले भी निरीक्षण के दौरान सामने आ चुकी है लापरवाही

गौरतलब है कि इससे पहले अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कैमूर जिलाधिकारी के सामने भी महिला डॉक्टर के अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. हालांकि, निर्देश के बाद भी अस्पताल की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है. शनिवार को एक बार फिर महिला डॉक्टर के सुबह 10 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचने से अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ड्यूटी व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में कुछ कर्मी और डॉक्टर अपनी सुविधा के अनुसार ड्यूटी करते हैं. इसका खामियाजा इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ता है. लोगों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है. ऐसे में ड्यूटी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जरूरत है.

Also Read : शिक्षक दिवस पर रोहतास के 42 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, मेधावी छात्राओं को भी मिला पुरस्कार

उपाधीक्षक के पद संभालने पर जगी थी सुधार की उम्मीद

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब डॉ. अभिनाश कुमार ने अस्पताल के उपाधीक्षक का पद संभाला था, तब अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी थी. लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर लोगों में निराशा है. अस्पताल में ड्यूटी व्यवस्था और समय पर डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं.

लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है. साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सके.

Also Read : नासरीगंज-दाउदनगर मुख्य पथ पर उभरा गड्ढा, हादसे का बना खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >