पाइप चोरी से किसान परेशान, पुलिस से लगायी गुहार

खेतों में सिंचाई के लिए बिछाये गये पाइप की लगातार हो रही चोरी से परेशान किसानों ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर गुहार लगायी है.

दुर्गावती. खेतों में सिंचाई के लिए बिछाये गये पाइप की लगातार हो रही चोरी से परेशान किसानों ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के धनेछा गांव के अनुज कुमार सिंह, कपील राम, संतोष सिंह, शशिकांत सिंह, महेंद्र सिंह, हरी लाल राम सहित दर्जनों किसानों ने सोमवार को अज्ञात पाइप चोरों के विरुद्ध पुलिस को आवेदन देकर गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन में किसानों ने कहा है कि धनेछा, कुल्हड़िया व अनंतपुर मौजे में खेती होती है. इन मौजों में फसलों की सिंचाई के लिए मोटर पंप लगाये गये हैं. इन्हीं मोटर पंपों के सहारे खेतों में पाइप बिछाकर फसलों का पटवन किया जाता है. चोर रात में इन पाइपों को चुरा ले जा रहे हैं. किसानों का कहना है कि पाइप चोरी की इस घटना से आर्थिक नुकसान हो रहा है व खेतों में लगी फसल की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है. चोरों के इस आतंक से परेशान किसानों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >