पूर्व नक्सली को कैमूर पुलिस ने किया गिरफ्तार, दरिगांव में युवक की हत्या में था संलिप्त

KAIMUR NEWS.रोहतास जिले के दरीगांव थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुए नक्सली हमले में शामिल एक पूर्व नक्सली को कैमूर जिले की चैनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पूर्व नक्सली चैनपुर थाना क्षेत्र के छोटका लोहरा गांव निवासी स्वर्गीय चिरकुट बिंद का पुत्र राम प्रवेश बिंद बताया जाता है.

2017 के नक्सली हत्याकांड में शामिल पूर्व नक्सली गिरफ्तार, दरीगांव पुलिस को सौंपा गया

चैनपुर थाना क्षेत्र के छोटका लोहरा गांव का है रहनेवाला है पूर्व नक्सली रामप्रवेश बिंदफोटो 8 गिरफ्तार नक्सलीप्रतिनिधि, भभुआ सदर.

रोहतास जिले के दरीगांव थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुए नक्सली हमले में शामिल एक पूर्व नक्सली को कैमूर जिले की चैनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पूर्व नक्सली चैनपुर थाना क्षेत्र के छोटका लोहरा गांव निवासी स्वर्गीय चिरकुट बिंद का पुत्र राम प्रवेश बिंद बताया जाता है. पकड़े जाने के बाद बुधवार को कैमूर पुलिस ने उसे दरीगांव थाना पुलिस को सौंप दिया.गौरतलब है कि वर्ष 2017 में दरीगांव थाना क्षेत्र के गोरिया गांव में नक्सलियों के एक समूह ने गांव में आकर जबरन खाना खाने का विरोध करने पर युवक जितेंद्र सिंह, पिता उमाशंकर सिंह, की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद सभी नक्सली फरार हो गये थे. इस संबंध में भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि दो मार्च 2017 को दरीगांव थाना क्षेत्र के गोरिया गांव में नक्सलियों के एक समूह ने इस घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में मृतक के पिता उमाशंकर सिंह के फर्द बयान पर दरीगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. फर्द बयान में बताया गया था कि दो मार्च 2017 की संध्या करीब साढ़े सात बजे कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव निवासी नक्सली अनिल कुशवाहा, दरीगांव थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव निवासी लालजी पासी, पिता ललन पासी, बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी प्रमोद तिवारी उर्फ नागा, भभुआ निवासी रामप्रवेश कुशवाहा व झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज निवासी भारूल पासी व हैदरनगर निवासी बबलू कुशवाहा सहित तीन-चार अज्ञात नक्सली हथियार के साथ गांव पहुंचे थे.

घर से बुलाकर युवक को मारी थी गोली

मृतक के पिता ने फर्द बयान में बताया था कि गांव पहुंचने के बाद नक्सली अनिल कुशवाहा उनके बेटे जितेंद्र सिंह उर्फ खेटरा को घर से बुलाकर गांव के बिगन सिंह के पास ले गया. वहां नक्सलियों की सहमति से अनिल कुशवाहा ने गांव वालों के सामने ही जितेंद्र सिंह की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद सभी नक्सली गांव के दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गये थे. पिता का कहना था कि नक्सली अक्सर गांव में आकर जबरन खाना खाते थे, जिसका उनका बेटा विरोध करता था.

दरीगांव पुलिस को सौंपा गया आरोपित

एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि दरीगांव थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुए नक्सली हत्याकांड से जुड़े मामले में मिली सूचना के आधार पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने छोटका लोहरा गांव निवासी पूर्व नक्सली राम प्रवेश बिंद को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिये दरीगांव थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >