आइसक्रीम फैक्ट्री पर बिजली विभाग का छापा, लगाया 263564 रुपये जुर्माना

दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआंव में गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने एक औद्योगिक आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में छापेमारी की

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआंव में गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने एक औद्योगिक आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में छापेमारी की, जहां पर एलटी लाइन में अवैध रूप से डायरेक्ट तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा का प्रयोग करते हुए विभाग द्वारा संचालक को पकड़ लिया गया. इस पर विभाग द्वारा आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक राजेश कुशवाहा पर 2,63,564 रुपये का जुर्माना लगाते हुए दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दरअसल, विद्युत विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआव में राजेश कुशवाहा, पिता देवमुनि कुशवाहा, अपने औद्योगिक परिसर में एलटी लाइन में डायरेक्ट तार जोड़कर आइसक्रीम फैक्ट्री का संचालन कर रहे हैं. सूचना पर छापेमारी दल का गठन किया. इस दल में कनीय विद्युत अभियंता (दुर्गावती) रौनक कुमार कश्यप, कनीय विद्युत अभियंता चौरसिया प्रदीप कुमार व संजय कुमार यादव (मानव बल, दुर्गावती) शामिल हुए. छापेमारी दल द्वारा गुरुवार को नुआव स्थित फैक्ट्री परिसर की जांच की गयी, जहां अवैध ढंग से बिजली का उपयोग होता पाया गया. इस संबंध में फैक्ट्री संचालक द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये. इस पर विभाग द्वारा जुर्माना लगाया गया तथा सहायक विद्युत अभियंता (मोहनिया) जितेंद्र कुमार द्वारा फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >