करेंट लगने से झुलसे बिजली मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत

दो सप्ताह तक ट्राॅमा सेंटर में इलाज के बाद बिजली मिस्त्री ने तोड़ा दम

# दो सप्ताह तक ट्राॅमा सेंटर में इलाज के बाद बिजली मिस्त्री ने तोड़ा दम कुदरा. शनिवार की देर शाम करेंट लगने से झुलस कर घायल हुए बिजली विभाग के एक मिस्त्री की वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक देवराढ़कला गांव निवासी स्व गंगा शर्मा का 55 वर्षीय पुत्र उमेश शर्मा बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, लालापुर में दो सप्ताह पूर्व बिजली पोल पर कार्य करने के दौरान करेंट की चपेट में आने से झुलसने के साथ पोल से गिरकर घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. दो सप्ताह से ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान झुलस कर घायल बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. उक्त घटना से देवराढ़कला गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है. बिजली मिस्त्री के निधन से लालापुर व्यवसायिक संघ व बाजार सहित बिजली विभाग में शोक की लहर है. लोगों ने बताया कि उन्होंने एक कुशल व कारगर मिस्त्री को खो दिया है. इधर, मृतक के शव का ट्राॅमा सेंटर में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया जा रहा है. बताया जाता है कि मृतक की चार पुत्रियां हैं, जिनमें एक की शादी हो गयी है, जबकि बाकी तीन बेटियां के सिर से पिता का साया उठ जाने से बेसहारा हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >