कैमूर: कुशहरिया पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुशहरिया पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

Kaimur Raod Accident : दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुशहरिया पुल पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी.

सड़क पर गंभीर हालत में मिली महिला

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुशहरिया पुल पर एक वृद्ध महिला अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ी है. सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने कब्जे में लिया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.

शिनाख्त के प्रयास जारी

पुलिस ने शव को थाने लाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ मृतका की पहचान कराने में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mainuudin sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >