Kaimur News : दुर्गावती नदी में उफान, डूबा कुदरा-रामपुर पुल

रात में लगातार मूसलाधार बारिश से दुर्गावती नदी में उफान आ गया है, जिसमें कुदरा-रामपुर पुल डूब गया है

कुदरा. रात में लगातार मूसलाधार बारिश से दुर्गावती नदी में उफान आ गया है, जिसमें कुदरा-रामपुर पुल डूब गया है और पुल के ऊपर घुटने भर पानी बहने लगा है. इसके बावजूद ग्रामीणों का आना-जाना लगातार जारी है. इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है. पुल के ऊपर बह रहे पानी में ग्रामीण पैदल व बाइक से भी आ जा रहे हैं. कुछ लोगों के मना करने का असर भी आने जाने वाले लोगाें पर पड़ नहीं पड़ रहा है. वहीं, पुल के ऊपर तेज बहाव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ नदी के दोनों छोर पर खड़ी देखी गयी. रामपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष छट्ठू पासवान ने बताया कि 12 फुट चौड़ा व 19 फुट ऊंचे पुल का निर्माण पांच वर्ष पूर्व हुआ था. लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बने कुदरा-रामपुर पुल के निर्माण में सात माह लगे थे. पुल निर्माण में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था. पुल निर्माण के लिए बनी समिति के सदस्यों द्वारा घूम-घूम कर सहयोग राशि जुटायी गयी थी. इसी बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि कुदरा-रामपुर पुल प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी इलाके के ग्रामीणों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, इस पुल के सहारे ग्रामीण कम दूरी व कम लागत में कुदरा बाजार व प्रखंड मुख्यालय पहुंच जाते हैं. पुल के बनने से कुदरा प्रखंड के मेउड़ा, डेरवा, पावरा, गोकुलपुर, बेरुआर समेत भभुआ प्रखंड के लीलापुर समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों को कुदरा बाजार आने जाने में काफी आसानी होती है. वहीं, कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि तेज बहाव के चलते प्रशासन पुल पर हो रहे आवागमन को रोके, नहीं तो बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >