शराब के नशे में हंगामा कर रहा था युवक, कैमूर पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के बबुरहन गांव में नशे में हंगामा कर रहे अर्जुन सिंह को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे भागने का प्रयास करते पकड़ा.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के बबुरहन गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को चैनपुर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बबुरहन गांव निवासी त्रिभुवन सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अर्जुन सिंह अपने गांव में शराब के नशे में काफी देर से हंगामा कर रहा था. उसके द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही अर्जुन सिंह वहां से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया.

Also Read : बक्सर: राजपुर में कक्षा 1 से 8 तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी-विज्ञान की परीक्षा

मेडिकल जांच में शराब सेवन की हुई पुष्टि

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में अर्जुन सिंह की मेडिकल जांच करायी गयी. जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read : शाहाबाद महोत्सव: दिल्ली में 27 अक्टूबर को होगा आयोजन, कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेंगी नामी हस्तियां

सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही

पुलिस ने अर्जुन सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

Also Read : बक्सर: सहयोग शिविर में 28 शिकायतों का मौके पर समाधान, DDC ने दिया समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >