कैमूर: जिला जनगणना हस्तपुस्तिका की तकनीकी टीम ने की समीक्षा, प्रगणकों को दिए गए निर्देश

चांद प्रखंड में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के कार्यों और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जानिए पूरी जानकारी.

Kaimur News: कैमूर जिले के चांद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य की प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जनगणना कार्य के दौरान प्रगणकों को आ रही व्यावहारिक व तकनीकी समस्याओं तथा उनके त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई.

डिजिटल माध्यम व तकनीकी प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

बैठक में नोडल पदाधिकारी के रूप में उपस्थित क्यूआरटी (QRT) के जिला नोडल नीरज कुमार सिंह ने जनगणना कार्य में उपयोग किए जा रहे डिजिटल माध्यम एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने प्रगणकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल किया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा हो सके.

1 से 30 अगस्त तक चलेगा हस्तपुस्तिका तैयार करने का कार्य

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सांख्यिकी पदाधिकारी छनने लाल ने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने का कार्य प्रखंड में 1 अगस्त से 30 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है. इस कार्य के लिए पूरे प्रखंड में कुल 43 प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो निर्धारित क्षेत्रों में सर्वेक्षण एवं आंकड़ों के संकलन का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने सभी प्रगणकों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

एप के उपयोग और डेटा एंट्री पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान डेटा प्रविष्टि, मोबाइल एप के उपयोग, त्रुटियों के सुधार तथा रिपोर्टिंग प्रक्रिया जैसे तकनीकी बिंदुओं पर गहन मंथन किया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फील्ड में काम के दौरान कोई भी समस्या आने पर तुरंत नोडल पदाधिकारी से संपर्क कर समाधान पाएं. इस मौके पर क्यूआरटी के जितेंद्र कुमार, ईशा यादव, प्रखंड के मोहम्मद शहनाज, अश्वनी कुमार, विभूति पांडेय सहित सभी प्रगणक एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read: "गुरुजी गायब, बच्चों का भविष्य बर्बाद!": अधौरा के स्कूलों पर BJP नेता का हमला, DM से जांच की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birju prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >