घरों का गंदा पानी सड़क पर बहने से ग्रामीण परेशान

जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान

फोटो 11मुख्य सड़क पर जलजमाव जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान रामपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरेंदा पंचायत के भोरेयां गांव के बिसनपुर टोला की मुख्य सड़क पर घरों के नाली का गंदा पानी लगभग 20 के 30 फुट में जलजमाव बना हुआ है. इसके कारण लोगों आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व सैनिक बुधीराम हजाम ने बताया कि कई बार बाइक सवार अपने परिवार के साथ गड्ढे में गिरकर यही से वापस लौटना पड़ा. पहाड़ी के गोद में बसे दर्जनों गांव के लोगों का जिला मुख्यालय, बेलाव बाजार, थाना, प्रखंड मुख्यालय व अंचल जाने का मुख्य मार्ग है. परंतु इस पर जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी का कोई ध्यान नहीं. दो वर्ष पहले यहां पर पक्की नाली का निर्माण किया गया है, जो रोड से एक फुट ऊंचा बनाया गया था, वह भी ध्वस्त हो चुका है. अगल-बगल के घरों का नाली का गंदा पानी रोड पर ही बहता है. जो जलजमाव होने के कारण भयंकर बीमारी होने का भी संकेत दे रहा है. इस जलजमाव का कारण पानी का निकासी और नाली का पूर्व में निर्माण सड़क से ऊपर होना बताया जाता है. इस टोले के गरजू यादव, बुधराम शर्मा, रुपदेव पासवान ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर 5 वर्षों से लोगों के घरों का गंदा पानी बहने से जलजमाव हो गया है. जलजमाव में लगभग आधे फुट से अधिक तक गंदा पानी सालों भर भरा रहता है. इससे बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है. स्कूल आने-जाने में बच्चों को हो रही दिक्कत पहाड़ी के किनारे भोरेया उत्क्रमित मध्य विद्यालय आने जाने में छात्र छात्रा गिर जाते है और उनका कपड़ा गंदा हो जाता है. कभी कभी तो बैग गिरने से किताब कॉपी पानी में बुरी तरह भींग जाता है. बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. महिलाओं और वृद्ध लोगों को दिन में तो किसी तरह चले आते जाते है, लेकिन रात में उन्हें सबसे ज्यादा फजीहत झेलनी पड़ती है. कभी कभी बाइक सवार भी इस जलजमाव का अंदाजा नहीं लगाने पर फिसल कर गिर जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार खरेंदा पंचायत के मुखिया और अधिकारियों से आवेदन देकर गुहार लगायी गयी, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं की गयी. इस संबंध में खरेंदा पंचायत मुखिया दीपक कुमार ने बताया कि उक्त टोला की मुख्य सड़क पर जलजमाव का कारण पानी निकासी होने के लिए जगह ही नहीं लोगों द्वारा दिया जा रहा है. पूर्व का नाली बना था, ध्वस्त हो गया है. नाली पर अतिक्रमण कर घर बना लिया गया है. इसकी वजह से नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है. लोग जगह देंगे तब तो पानी का निकासी और नाली का निर्माण कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >