कैमूर: शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों की सूचना पर चैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

चैनपुर के धरहरा गांव में शराब पीकर हंगामा करने वाले विनोद राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

Kaimur News : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भागने के दौरान खदेड़कर दबोच लिया.

ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धरहरा गांव निवासी पूर्णवासी राय के पुत्र विनोद राय के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह गांव में शराब पीकर काफी देर तक हंगामा कर रहा था, जिससे ग्रामीण परेशान हो गए थे.

भागने की कोशिश हुई नाकाम

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर विनोद राय भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravishankar singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >