Kaimur News : जम्मू में तैनात कैमूर के रहनेवाले सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

कैमूर के रहनेवाले और जम्मू में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने ड्यूटी के दौरान बुधवार की देर शाम आत्महत्या कर ली.

भभुआ सदर. कैमूर के रहनेवाले और जम्मू में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने ड्यूटी के दौरान बुधवार की देर शाम आत्महत्या कर ली. मृत जवान के शव को शुक्रवार को हवाई जहाज के माध्यम से सेना के जवानों द्वारा उनके परिजनों को सौंपा गया. मृत सीआरपीएफ जवान जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सरेवां गांव निवासी संतोष राम के बेटे पप्पू राम बताये जाते है. घटना के संबंध में मृत जवान के चचेरे भाई बलवंत राम और सरेवां वार्ड सात के वार्ड सदस्य दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार को देर शाम पप्पू के विभाग से फोन आया कि पप्पू ने सुसाइड कर लिया है और उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद बताया गया कि वह लोग घबराएं नहीं शव को उनके पैतृक घर जहाज से भेजा जा रहा है. इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी गयी और ना ही यह बताया गया कि उसने किन कारणों से आत्महत्या की है. शव शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ के कांस्टेबल नरेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में सरेवां उनके घर लाया गया, जहां शव के साथ आये जवानों और जिले की पुलिस ने गॉड ऑफ ऑनर दिया. गॉड ऑफ ऑनर दिये जाने के उपरांत शव को गांव में ही दफनाया गया. इस दौरान भभुआ थाने की पुलिस सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. = पप्पू राम आठ साल से था सीआरपीएफ की नौकरी में चचेरे भाई बलवंत ने बताया कि आठ साल पहले उनके भाई पप्पू राम की नौकरी सीआरपीएफ में लगी थी और पिछले डेढ़ साल से वह जम्मू में तैनात थे. ढाई महीने पहले वह नागपुर में विशेष ट्रेनिंग लेने गये थे और ट्रेनिंग के बाद उनका सिपाही से हवलदार में प्रमोशन भी हुआ था. मृत जवान की दो बेटियां और एक बेटा है. शुक्रवार को शव के गांव पहुंचते ही मृतक की पत्नी कुमारी सुधा रंजन व पिता संतोष राम का रो-रोकर बुरा हाल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >