मदुरना स्थित चंडेश्वरी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रखंड क्षेत्र के मदुरना गांव स्थित मां चंडेश्वरी धाम मंदिर में नवरात्र के नौवें दिन आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा.

माता के दरबार में मत्था टेक मांगी सुख-समृद्धि चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र के मदुरना गांव स्थित मां चंडेश्वरी धाम मंदिर में नवरात्र के नौवें दिन आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा. शुक्रवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयीं, जो देर शाम तक जारी रहीं. दूर-दराज के गांवों से आये भक्तों ने बारी-बारी से माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. नवरात्र के अवसर पर मदुरना गांव में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसने पूरे इलाके को उत्सवमय बना दिया. अष्टमी की रात मंदिर में आयोजित भव्य आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. आरती के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा व “जय माता दी” के उद्घोष ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. अष्टमी की रात्रि को पारंपरिक मान्यता के अनुसार माता को बकरे की रक्तहीन बलि अर्पित की गयी. मेले के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर दिया. लोकगीत, भजन व धार्मिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया. बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग सभी मेले का आनंद लेते नजर आये. भक्तों का मानना है कि सच्चे मन से मां के दरबार में मांगी गयी हर मनोकामना जरूर पूरी होती है, यही विश्वास हर साल यहां श्रद्धालुओं को खींच लाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >