बीडीओ, सीओ व थानेदार एक साथ मतदान केंद्रों का करें निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सख्त आदेश जारी किया है.

भभुआ नगर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सख्त आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा है कि सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के सभी बूथों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं और उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जाये, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तय मतदान तिथि की जानकारी के लिए पेंटिंग व लेखन संबंधित क्षेत्रों की दीवारों पर अंकित करायें, ताकि मतदाताओं को स्पष्ट रूप से मतदान की तिथि की जानकारी मिल सके. साथ ही यह कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया, जिससे जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आदेश में यह भी उल्लेख किया है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी बूथ पर कोई कमी पायी जाती है, तो उसे तुरंत दूर किया जाये और इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाये. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को बूथों के आसपास सुरक्षा पुख्ता करने व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी जारी आदेश में कहा है कि इस संयुक्त निरीक्षण और दीवार लेखन अभियान का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है. अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और मतदाताओं को अधिक से अधिक सूचना उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये हैं. = निर्वाची पदाधिकारी मतदान की तिथि दीवारों पर कराएं अंकित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >