डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा

शहर स्थित अंसार विला भभुआ में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमजान अंसारी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया.

भभुआ शहर. शहर स्थित अंसार विला भभुआ में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमजान अंसारी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. यह शोकसभा कुदरा प्रखंड के फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष राम अवध सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर आयोजित की गयी. ज्ञात हो कि राम अवध सिंह यादव का निधन 11 फरवरी की रात हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया था. उनके असामयिक निधन से डीलर एसोसिएशन को गहरा आघात पहुंचा है. संगठन के पदाधिकारियों ने इसे डीलर एसोसिएशन के लिए अपूर्णीय क्षति बताया. शोकसभा में उपस्थित सभी डीलरों व पदाधिकारियों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. सभा में छांगुर राम, सुरेंद्र सिंह, वशिष्ठ सिंह, जिला सचिव असलम अंसारी, ददन प्रसाद सहित अन्य डीलर उपस्थित रहे. वक्ताओं ने स्वर्गीय राम अवध सिंह यादव के संगठन के प्रति समर्पण और उनके मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >