कैमूर में नौकरी के नाम पर ठगी: निजी कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों से ऐंठे थे हजारों रुपये

नौकरी के नाम पर ठगी: मोहनियां में निजी कंपनी के मैनेजर ने युवतियों से हज़ारों रुपये ठगे। पैसे वापस मांगने पर मिली धमकी। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मोहनियां (कैमूर): नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों से हजारों रुपये की ठगी करने के मामले में मोहनियां पुलिस ने एक निजी कंपनी के मैनेजर संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बड़ाई गांव निवासी बबन राम का पुत्र है. रोहतास जिले के शिवपुर निवासी अमृता कुमारी ने मोहनियां थाने में आवेदन देकर अपनी पड़ोस की आरती कुमारी और कंपनी मैनेजर संतोष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

नेटवर्किंग से जोड़ने पर हुआ विवाद

पीड़िता के अनुसार, आरती कुमारी ने उसे दवा पैकिंग के काम का झांसा देकर मोहनियां के डड़वा वार्ड संख्या 3 स्थित 'आरएचआई नेटवर्किंग कंपनी' के दफ्तर भेजा था. वहां जॉइनिंग के नाम पर 25 हजार रुपये ऐंठे गए, जिसमें 7 हजार रुपये यूपीआई से और 18 हजार रुपये नकद मैनेजर संतोष कुमार को दिए गए. हालांकि 28 मई को कार्यालय पहुंचने पर दवा पैकिंग की बजाय लोगों को कंपनी से जोड़ने (चेन सिस्टम) का दबाव बनाया जाने लगा. जब उसने काम करने से मना कर रुपये वापस मांगे, तो गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई.

कई अन्य युवतियों से भी की गई ठगी

पीड़िता ने आवेदन में खुलासा किया कि आरोपियों ने उसकी बहन चंदा देवी से भी इसी तरह 25 हजार रुपये और चतरा निवासी ज्योति गुप्ता से नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए. इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य युवाओं से भी मोटी रकम वसूली गई है. मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कंपनी मैनेजर संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है, वहीं मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

Also Read: कैमूर में कुदरा पुलिस का मद्यनिषेध अभियान: नशे में हंगामा कर रहे चार पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >