बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुआत

प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुआत हो चुकी है

मोहनिया सदर. प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुआत हो चुकी है, यहां से समाज कल्याण विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणीकरण, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन, सहायक उपकरण व कृत्रिम अंगो के लिए आवेदन, दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, यूडीआइडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना (मुख्यमंत्री) के लिए आवेदन सहित आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए लोग किसी भी प्रकार का कोई शुल्क दिये बिना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. समाज कल्याण विभाग की तरफ से यह बताया गया कि यह सेवाएं प्राप्त करने के लिए कोई भी व्यक्ति इस सीएससी सेंटर से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. उक्त विभाग से जुड़ी इन सेवाओं को प्राप्त करने के लिए अब लोगों को बाहर से रुपये खर्च कर ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >