पूर्व विधायक अंबिका यादव के निधन पर बिछिया महाविद्यालय में शोक सभा, योगदान को किया याद

Kaimur News : पूर्व विधायक अंबिका यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया.

कर्मनाशा (कैमूर) से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट
Kaimur News : दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के बिछिया स्थित महाविद्यालय परिसर में बुधवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं महाविद्यालय के संस्थापक सदस्यों में प्रमुख रहे अंबिका यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

महाविद्यालय परिवार ने श्रद्धांजलि दी

शोक सभा की अध्यक्षता संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रभात कुमार पांडेय ने की. इस दौरान महाविद्यालय परिवार ने पूर्व विधायक अंबिका यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया.

कॉलेज की स्थापना में बहुत योगदान रहा

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अंबिका यादव का संस्थान की स्थापना और विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्रारंभिक निर्माण कार्यों के दौरान वे स्वयं निर्माण सामग्री कंधों पर ढोकर लाते थे. उनका योगदान संस्थान के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा.

वहीं अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अंबिका यादव का महाविद्यालय से गहरा जुड़ाव था. उनके प्रयासों के कारण वर्ष 1991 में महाविद्यालय को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से संबद्धता प्राप्त हुई थी.

आत्मा की शांति के प्रार्थना की

संस्कृत विभाग के प्राध्यापक प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे.

शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई. इस अवसर पर कई प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़े. कैमूर में सोने के दाम में बढ़त, चांदी में गिरावट, नींबू व मिर्ची की कीमत में तेजी

कैमूर में कोचिंग विवाद में आठवीं के छात्र की गला दबाकर हत्या, आरोपी छात्र हिरासत में, गांव में पुलिस तैनात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >