Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बौरई गांव में पुलिस ने चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी को उसके घर से दबोचा गया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
चेक बाउंस मामले में था फरार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बौरई गांव निवासी नथुनी राम के पुत्र रमाशंकर राम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, रमाशंकर राम के खिलाफ चेक बाउंस के मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन है.
गैर जमानती वारंट के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. अदालत के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर बौरई गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई. इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
