मोहनिया में मैट्रिक की परीक्षा में दो मुन्नाभाई सहित तीन पकड़ाये

तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज

मोहनिया शहर.

कृष्णा सेंट्रल परीक्षा केंद्र से मैट्रिक परीक्षा में दो मुन्नाभाई सहित तीन लोग पकड़े गये. तीनों को मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पकड़ाये लोगों में एक रामगढ़ प्रखंड का छात्र, तो दूसरा भगवानपुर प्रखंड का छात्र शामिल है, जबकि तीसरा एक दलाल भभुआ शहर निवासी स्वर्गीय राम बाबू तिवारी का पुत्र गुड्डू तिवारी बताया जाता है. मामले में मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा सेंट्रल स्कूल के केंद्राधीक्षक देवेंद्रनाथ राम द्वारा आवेदन दिया गया है. इसमें बताया गया है कि सोमवार की दूसरी पाली में केंद्र के द्वार पर प्रवेश पत्र से सीटिंग रोल नंबर का मिलान किया जा रहा था. इसमे दो छात्रों का रोल नंबर नहीं मिल पाया. दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गयी, तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों को गुड्डू तिवारी द्वारा एडमिट कार्ड दिया गया और बताया गया कि कृष्णा सेंट्रल स्कूल केंद्र पर परीक्षा है. इसके आलोक में परीक्षा देने आये हैं. इधर, केंद्राधीक्षक द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद दोनों छात्र सहित गिरफ्तार तीनों को मेडिकल के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया. वहीं, इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया की मैट्रिक के परीक्षा में दो नाबालिग परीक्षार्थी व एक दलाल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >