भगवानपुर बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर

KAIMUR NEWS.भगवानपुर बाजार में सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर उसे तहस-नहस कर दिया. यह कार्रवाई सदर एसडीओ अमित कुमार व एसडीपीओ अनिकेत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में की गयी.

भगवानपुर.

भगवानपुर बाजार में सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर उसे तहस-नहस कर दिया. यह कार्रवाई सदर एसडीओ अमित कुमार व एसडीपीओ अनिकेत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में की गयी. इस दौरान प्रशासन ने भगवानपुर बाजार के दक्षिणी छोर से लेकर खीरी मौजा स्थित बाजार में हुए अतिक्रमण के विरुद्ध घंटों तक कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी अपने-अपने सामान समेटते और उसे सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आये. कई दुकानदारों ने अपनी गुमटियों को मजदूरों की मदद से पुराने बाजार मार्ग और हाइस्कूल रोड की ओर स्थानांतरित किया. गौरतलब है कि सोमवार को प्रशासन ने भगवानपुर और मुंडेश्वरी बाजार से 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से अल्टीमेटम दिया था. तय समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू की. इस दौरान जेसीबी मशीन से दुकानों के सामने लगे लोहे व टीन के बोर्ड भी हटाये गये.कुछ दुकानदारों ने इस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि केवल फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया, जबकि बड़े व्यवसायियों के अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की गयी. इस कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकिता शेखर, थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, प्रभारी सीओ सह राजस्व पदाधिकारी आरती कुमारी, सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

क्या कहते हैं एसडीओ

सदर एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गयी है. उन्होंने कहा कि आगे मुंडेश्वरी बाजार और चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में भी अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. विरोध करने वालों पर 107 और 133 के तहत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >