शत प्रतिशत रहा बीपीएस पब्लिक स्कूल नौबतपुर का परीक्षा फल, निवेदिता सिंह रही प्रथम
Copied link
KAIMUR NEWS.सीबीएसइ ने 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया, जिसमें बीपीएस पब्लिक स्कूल नौबतपुर के विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा.
कर्मनाशा.
सीबीएसइ ने 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया, जिसमें बीपीएस पब्लिक स्कूल नौबतपुर के विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा. परिणाम आते ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गयी और शिक्षकों में भी काफी प्रसन्नता देखने को मिली, क्योंकि उनकी मेहनत का परिणाम सामने आया.इस रिजल्ट की खास विशेषता यह रही कि विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने कई विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किये. इसी क्रम में विद्यालय की निवेदिता सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. हर्षिता श्रीवास्तव ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान और प्रगति सिंह ने 85 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों के अथक परिश्रम का फल है, साथ ही इसमें शिक्षकों के प्रबल मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.विद्यालय के मैनेजर अमित दुबे ने कहा कि इन बच्चों ने बड़ी मेहनत की है और इसका परिणाम यह रहा कि इतना अच्छा रिजल्ट आया है. हमें इस बात की बहुत खुशी है.विद्यालय के डायरेक्टर रुचिर सिंह ने कहा कि विद्यालय का परिणाम बहुत अच्छा आया है. यह बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का फल है. इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.