बेटी के शरीर पर फेंका खौलता पानी

बेटी के शरीर पर फेंका खौलता पानी

भभुआ सदर. अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा माता-पिता और परिजनों ने कथित रूप से युवती के शरीर पर गर्म खौलता पानी फेंक दिया है. गर्म पानी फेंके जाने से युवती के शरीर का काफी हिस्सा जल गया है. इस घटना के बाद युवती भागती हुई गांव में गयी और घटना की जानकारी दी. इसके बाद युवती को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां भर्ती कर युवती का इलाज किया जा रहा है. घटना की जानकारी पर सदर अस्पताल पहुंचे अधौरा जिला पर्षद सदस्य राजू सिंह ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन, युवती के माता-पिता व चाचा-चाची उसके प्रेम-प्रसंग से अक्सर खफा रहते थे. जानकारी मिली है कि मंगलवार को युवती के साथ मारपीट करते हुए परिजनों ने उसके शरीर पर गर्म पानी डाल दिया है. इसके बाद जब वह घर से भागकर आपबीती बतायी, तो गांव की ही एक महिला सहित अन्य लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. इस घटना की जानकारी मिलने पर युवती का बयान दर्ज करने के लिए भभुआ थाने की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंच गयी. वहां पुलिस अधिकारी भर्ती युवती का बयान लेने का प्रयास कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >