भभुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

भभुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा, नेताओं ने लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की.

Kaimur News: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ शहर में एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा शहर के राजेंद्र सरोवर (पोखरा) से प्रारंभ होकर पटेल चौक तक पहुंची. हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों भाजपाइयों के हुजूम से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा.

प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक समेत कई दिग्गज हुए शामिल

इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा, पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह, विधायक भरत बिंद, जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल और राणा प्रताप सिंह समेत कई पूर्व व वर्तमान विधायकों और शीर्ष पदाधिकारियों ने किया. शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी इस यात्रा का स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया.

'तिरंगा देश की एकता और संप्रभुता का प्रतीक'

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता लगातार "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाते रहे.

मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की अखंडता, संप्रभुता, आन-बान और शान का प्रतीक है. 'हर घर तिरंगा' अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन के मन में देशभक्ति की लौ को और प्रज्वलित करना है. नेताओं ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर ससम्मान तिरंगा फहराने का आह्वान किया. पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष यात्रा का समापन किया गया.

Also Read: कैमूर: कुदरा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बनी भव्य मानव शृंखला, बच्चों ने धरातल पर उकेरा भारत का नक्शा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >