वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

कुदरा-परसथुआ मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हुए एक बाइक सवार युवक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी

कुदरा. थाना क्षेत्र के लालापुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की अहले सुबह कुदरा-परसथुआ मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हुए एक बाइक सवार युवक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुदरा निवासी छांगूर पाल के 32 वर्षीय पुत्र विकास पाल उर्फ लालजी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, युवक कुदरा से दुर्गापूजा का मेला देखकर चार बजे के करीब बाइक से सलथुआ अपने ससुराल जा रहा था, तभी लालापुर पेट्रोल पंप से सौ मीटर दक्षिण मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन से बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी. दुर्घटना होने पर तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. सीएचसी में घायल का प्राथमिक इलाज करने के बाद मरीज को गंभीर स्थिति में देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया, जहां इलाज के लिए जाने के दौरान सोनहन पहुंचते ही घायल की सांसें थम गयी. इधर, घायल के मौत की सूचना कुदरा थाना को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, विकास का विवाह छह माह पूर्व ही सलथुआ गांव में हुआ था. कुदरा का दुर्गापूजा मेला देखकर ससुराल जाने के दौरान युवक हादसे का शिकार हो गया. उक्त घटना से मृतक के मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. # कुदरा-परसथुआ सड़क पर लालापुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा कुदरा से दुर्गापूजा का मेला देखकर युवक जा रहा था सलथुआ अपने ससुराल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >