50 लीटर शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को करीब 50 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है

नुआंव. मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के अकोल्ही महरथा स्थित नहर के समीप पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को करीब 50 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राकेश कुमार (पिता गुल्लू बिंद) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, शराब तस्करी की सूचना पर सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने अकोल्ही पंचायत सरकार भवन से महरथा जाने वाली मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोका कर तलाशी लेने पर बाइक से 50.18 लीटर शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने बताया मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >