कैमूर में चोरी कांड का पर्दाफाश, पुलिस की कार्रवाई में दो पिकअप बरामद; यूपी भागने की कोशिश में चार गिरफ्तार

Bihar News: कैमूर में रंजिश के चलते रची गई वाहन चोरी की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है. चोरी की दो पिकअप वैन बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मोहनिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Bihar News: (संजय जायसवाल) कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ा गांव में रंजिश के कारण वाहन चोरी की एक बड़ी साजिश रची गई थी. पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इस पूरी योजना का भंडाफोड़ कर दिया और दो पिकअप वैन बरामद कर लीं.

यूपी ले जाने की थी योजना, रास्ता भटक गए आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने गांव से दो पिकअप वैन चोरी कर उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना बनाई थी. लेकिन रात के अंधेरे में वे रास्ता भटक गए और गलत दिशा में पहुंच गए, जिसके बाद वापस लौटने लगे.

गश्ती पुलिस ने पकड़ा, खुला पूरा मामला

इसी दौरान रात्रि गश्ती कर रही पुलिस की नजर बढ़ा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों पर पड़ी. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोककर पूछताछ की. शुरुआत में चालक खुद को वाहन मालिक बताते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया.

चार आरोपी गिरफ्तार, दो पिकअप वैन बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी पन्ना लाल पासी और ऋतिक गोड़ शामिल हैं. वहीं बढ़ा गांव निवासी वीरेंद्र राम और सुनील जायसवाल को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दो पिकअप वैन (BR 45 G 7591 और BR 24 GB 7656) बरामद कर जब्त कर लिया है.

विवाद के बाद बनी थी योजना

थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले हुए विवाद के बाद रंजिश में चोरी की योजना बनाई गई थी. इसी के तहत तीन वाहनों में से दो को चुपके से चोरी कर यूपी ले जाने की कोशिश की गई.

पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी वारदात

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वाहन चोरी की घटना टल गई. सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद मोहनिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read:सासाराम में चारा खाने से तीन गायों की मौत, दो की हालत गंभीर; पशुपालक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >