Bihar News: न भूत-न भूकंप! अचानक हिलने लगे स्कूल के कमरे, बच्चों में मचा हड़कंप

Bihar News: कैमूर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दो कमरे अचानक हिलने लगे, जिससे छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई. सुरक्षा को देखते हुए बच्चों को पुराने भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. बीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब रामपुर प्रखंड के अहिरांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दो मंजिला भवन के दो कमरे अचानक हिलने लगे. यह दृश्य देखकर विद्यालय में अफरातफरी मच गई. छात्रों और शिक्षकों ने तुरंत स्कूल भवन को खाली कर दिया और सभी को बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों में इस बात को लेकर डर और उत्सुकता दोनों देखी गई कि आखिर बिना किसी भूकंप या बाहरी प्रभाव के कमरे कैसे हिलने लगे.

सुरक्षा के लिए तत्काल कदम और जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक विद्यालय पहुंचे और स्वयं प्रभावित कमरों का मुआयना किया. उन्होंने बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए तत्काल प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि सभी छात्रों को पुराने भवन में शिफ्ट कर पढ़ाई कराई जाए. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक भवन की तकनीकी जांच पूरी नहीं हो जाती और रिपोर्ट नहीं मिलती, तब तक नए भवन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद रहेगा. विभागीय कनीय अभियंता को जांच के लिए त्वरित निर्देश जारी किए गए हैं ताकि भवन की संरचनात्मक स्थिति की सही जानकारी मिल सके.

ग्रामीणों और शिक्षकों की प्रतिक्रिया

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक पांडेय ने बताया कि यह घटना गर्मी की छुट्टी के बाद पहले दिन सामने आई. उन्हें ग्रामीणों ने पहले ही जानकारी दी थी कि पिछले तीन-चार दिनों से भवन के उत्तर-पूर्व कोने के ऊपर और नीचे के कमरे हिल रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, जब वे वहां बैठते थे, तो दीवार और छत में असामान्य हलचल महसूस होती थी. सोमवार को जब स्कूल खुला, तो शिक्षकों ने भी यह स्थिति देखी. फिलहाल छात्रों को पुराने भवन में पढ़ाया जा रहा है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ALSO READ: “Lalu Yadav को अपने होनहार पर नहीं है भरोसा”, आरजेडी प्रमुख की ताजपोशी पर बीजेपी नेता का तंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >