Bihar News: बिहार में आसमान से काल बनकर गिरी बिजली, 3 महिलाओं की मौत, 5 झुलसी

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करने जा रहीं तीन महिलाओं की मौत हो गई. जबकि 5 महिलाएं झुलस गईं. सोमवार की सुबह यह घटना हुई. जिसके बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर खूब हंगामा किया.

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ. जिले के मोहनिया शहर के कुरई गांव में सुबह लगभग 6:30 बजे आठ महिलाएं खेत में धान की सोहनी करने जा रही थीं. तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने के कारण तीन महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं, जिससे तीनों की मौत मौके पर ही हो गई.

मृतक महिलाओं की पहचान

इस घटना में बाकी की पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. ग्रामीणों की मदद से घायलों को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. मृतक महिलाओं में मंगरी देवी (45 वर्ष), प्रमशिला देवी (45 वर्ष) और कुमारी देवी (40 वर्ष) शामिल हैं. तीनों महिलाएं दणीयलपुर कुराई गांव निवासी हैं.

ये सभी हैं घायल महिलाएं…

दूसरी तरफ घायलों में गीता देवी (40 वर्ष), जानकी देवी (45 वर्ष), कुंती देवी (40 वर्ष), मीरा देवी (35 वर्ष) और पुष्पा देवी (40 वर्ष) शामिल हैं. ये सभी भी कुरई गांव की ही निवासी हैं. घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू किया.

लोगों ने जमकर किया हंगामा

इस दौरान परिजन आक्रोशित हो गए और तत्काल मुआवजे की मांग करने लगे. जिसके बाद थानाध्यक्ष और सीओ द्वारा समझाने-बुझाने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि आकाशिय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि कुछ महिला झूलस गई हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

लोगों से की जा रही अपील

बिहार में मानसून इन दिनों कमजोर पड़ा है लेकिन मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में बादल गरजने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की जा रही है. साथ ही खेत में काम करने वालों से मानसून के वक्त खुले में नहीं रहने की अपील भी की जा रही है.

Also Read: ACS एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों के नाम लिखा इमोशनल लेटर, ‘भूमिका बदली लेकिन शिक्षकों के लिए विश्वास अडिग रहेगा’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >