Bihar Agriculture News: इस जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खेतों में अब नहीं झेलनी पड़ेगी पानी की कमी

Bihar Agriculture News: बिहार में कैमूर जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इस जिले में ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना के तहत चेकडैम बनाया जाएगा. चेकडैम को लेकर डीपीआर तैयार कर ली गई है. जिस पर स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

Bihar Agriculture News: कैमूर जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है. जिले के किसानों को उनके खेतों में पानी की कमी जल्द ही दूर होने वाली है. जल संसाधन विभाग की लघु सिंचाई इकाई की तरफ से ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना के तहत चेकडैम बनाया जाएगा. जिसकी लागत करीब 96 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इस लागत से 31 परियोजनाओं की शुरूआत की तैयारी है. करीब 5,315 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन सिंचित की जाएगी.

परियोजना को लेकर डीपीआर तैयार

जानकारी के मुताबिक, जल संसाधन विभाग की ओर से इस परियोजना को लेकर डीपीआर तैयार कर ली गई है. इस पर मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी. इन 31 परियोजनाओं में पांच बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनसे 2,000 बीघा से अधिक जमीन को पानी मिलेगा. इनमें बेलांव नाला का जीर्णोद्धार, अधौरा, भगवानपुर और चैनपुर प्रखंड के पहाड़ी इलाकों में चेकडैम और नाले के सुधार का काम शामिल है.

बारिश के पानी को किया जाएगा संरक्षित

विभाग की तरफ से योजना बनाई गई है कि पहाड़ी इलाकों में बारिश के पानी को रोका जाएगा. इसके बाद उससे नीचे के खेतों में सिंचाई की जाएगी, जिससे भूजल स्तर में भी बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक, भभुआ में 14, भगवानपुर में 4, अधौरा में 9, चांद और चैनपुर में 1-1 योजना ली गई है. इनमें से कई योजनाएं पुराने आहर-पइन और चेकडैम को ठीक करने से जुड़ी है. ताकि बारिश के पानी को संरक्षित किया जा सके.

किसानों को झेलनी पर रही यह समस्या…

फिलहाल किसानों की समस्याओं की बात करें तो कैमूर के किसान रबी, खरीफ, दलहन और तिलहन जैसी फसलों की खेती करते हैं. लेकिन, किसी भी तरह के सिंचाई का साधन नहीं होने के कारण किसानों को ट्यूबवेल या फिर डीजल पंप जैसे निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है. इस कारण खेती की लागत बढ़ने के साथ-साथ मुनाफा घट जाता है. सरकार की इस परियोजना को लेकर किसानों की उम्मीदें जगी हैं कि काफी हद तक उन्हें पानी की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी. उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा.

Also Read: President House Dinner Invitation: कौन हैं बिहार की रिंकू देवी? 15 अगस्त को राष्ट्रपति के साथ करेंगी खास डिनर, मिलेगा सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >