भोलू के दोहरे शतक से रॉयल ने विनर को 230 रनों से रौंदा, विराट का पचासा

जूनियर क्रिकेट लीग में आज कुदरा बनाम आरबीएस मुकाबला

जूनियर क्रिकेट लीग में आज कुदरा बनाम आरबीएस मुकाबला भभुआ सदर. कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नीतिश पटेल स्मृति जूनियर क्रिकेट लीग का दूसरा मैच महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनिया में रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ व विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया के बीच खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब ने विनर क्रिकेट क्लब को आसान मुकाबले में 230 रन से हरा दिया. सुबह रॉयल सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल टीम के कप्तान भोलू पांडेय के शानदार दोहरे शतक व विकेटकीपर बल्लेबाज विराट सिंह के अर्धशतक के बदौलत टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 340 रन का विशाल स्कोर बनाया. भोलू पांडेय ने शानदार पारी खेली, जबकि विराट सिंह ने अर्धशतकीय योगदान दिया. इनके अलावा शक्ति ने 20 रन व ओमप्रकाश ने 14 रन की पारी खेली. विनर सीसी की ओर से गेंदबाजी में मंजीत, अथर्व, सत्यम व विक्रांत ने 1-1 विकेट लिये. जवाब में 340 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनर सीसी की टीम 30 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. टीम की ओर से अर्श ने 38 रन, ओम रंजन ने 22 रन व अंश ने 13 रन बनाये. वहीं रॉयल सीसी की ओर से गेंदबाजी में गिरीश गिरी, प्रांजल व विशाल ने 2-2 विकेट, जबकि अमितेश, पीयूष व प्रियांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किये. रॉयल सीसी के कप्तान भोलू पांडेय को शानदार शतक के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. उन्हें ट्रॉफी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी द्वारा प्रदान की गयी. मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व अजय कुमार सिंह ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी विक्रांत सिंह ने निभायी. वहीं, सोमवार को महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनियां के स्टेडियम में कुदरा क्रिकेट क्लब व आरबीएस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >