भभुआ व मोहनिया विधानसभा सीटों की 26-26 राउंड में होगी गिनती

= रामगढ़ 25 व चैनपुर विस क्षेत्र की 31 राउंड में होगी गिनती

= रामगढ़ 25 व चैनपुर विस क्षेत्र की 31 राउंड में होगी गिनती भभुआ नगर. कैमूर जिले में आज सुबह आठ बजे से चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहनिया स्थित बाजार समिति परिसर में शुरू होगी. जिले के चारों विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग टेबलों पर गिनती की व्यवस्था की गयी है. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 राउंड, भभुआ और मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 26-26 राउंड तथा चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में 31 राउंड की गिनती होगी. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल बनाये गये हैं. जबकि, पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांच अलग टेबल बनाये गये हैं. सुबह सात बजे से प्रत्याशी, अभिकर्ता और काउंटिंग एजेंट को प्रवेश की अनुमति दी गयी है. स्ट्रांग रूम प्रत्याशियों की मौजूदगी में ही खोला जायेगा. इस दौरान सुरक्षा के लिए परिसर को तीन जोन में बांटा गया है और हरेक गतिविधि की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जायेगी. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं. पहले राउंड के रुझान सुबह 10 बजे तक आने की संभावना है. जबकि दोपहर बाद जैसे जैसे दिन बीतता जायेगा, वैसे वैसे परिणाम की तस्वीर भी स्पष्ट होती जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >