ऐतिहासिक होगी भभुआ की रामनवमी शोभायात्रा

महिला सशक्तीकरण व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का देगी संदेश, शंखनाद से गूंजेगा पूरा शहर

फोटो 6 रामनवमी पर शोभायात्रा को लेकर आयोजित बैठक में शामिल सदस्य महिला सशक्तीकरण व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का देगी संदेश, शंखनाद से गूंजेगा पूरा शहर कन्या पूजन व गौ पूजन के साथ होगा भव्य आयोजन, सजीव झांकियों की उतारी जायेगी आरती. भभुआ सदर. हर साल श्रीराम जन्मोत्सव पर आयोजित होनेवाली शोभायात्रा को लेकर गुरुवार को शहर के एकता चौक पर श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति की विशेष बैठक की गयी. बैठक में बताया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष शहर एक ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनेगा. इसको लेकर श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा इस बार भव्य कार्यक्रम के माध्यम से पूरे नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर करने की व्यापक तैयारी की जा रही है. आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण और हिंदू समाज में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और एकता का संदेश देना है. कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि नगर के सभी मंदिरों में एक ही समय पर शंख और घड़ियाल की गूंज के साथ रामलला का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य शंखनाद के साथ की जायेगी और महिला सशक्तीकरण का संदेश देने हेतु विशेष रूप से नौ कन्याओं का कन्या पूजन का अनुष्ठान संपन्न होगा. वहीं, गौ माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध का आह्वान करने के लिए गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. जबकि, एकता चौक पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और रामभक्तों का अभिनंदन पुष्प वर्षा के साथ किया जायेगा. शोभायात्रा में निकलने वाली सभी जीवंत झांकियों की गंगा आरती के समान भव्य आरती उतारी जायेगी. उत्सव के दौरान श्री राम जन्म उत्सव, राधा-कृष्ण लीला, शिव-पार्वती लीला, राम-हनुमान चरित्र और अघोरी स्वरूप की ”” मसाने की होली ”” जैसी मनमोहक लीलाओं का मंचन होगा. गुरुवार को बैठक के दौरान मुख्य रूप से दद्दन प्रसाद जायसवाल, अमित कुमार ””ट्विंकल””, प्रिंस सिंह (करणी सेना), विनोद तिवारी, अभय पांडे (परशुराम सेना), छोटे लाल गुप्ता, शरद केसरी, चंद्रभान सिंह पटेल, अमरनाथ गुप्ता, बृजेश सिंह, संतोष खरवार, अरविंद आर्य और संतोष गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >