कैमूर : बसुहारी मोड़ पर सुरक्षा दीवार नहीं रहने से वाहन चालक परेशन, पिछले आठ साल में हो चुके हैं कई हादसे

रामपुर के बसुहारी मोड़ पर सुरक्षा दीवार नहीं होने से लगातार हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा दीवार और रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग की है.

रामपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलाव-भभुआ मुख्य सड़क पर बसुहारी मोड़ के पास सुरक्षा दीवार नहीं होने से हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. टर्निंग प्वाइंट पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर अनियंत्रित होकर पलट जा रहे हैं. पिछले आठ साल में यहां कई लोग घायल हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है.

आठ साल पहले बस हादसे में दो की गयी थी जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 8 साल पहले इसी मोड़ पर एक बस पलट गई थी. उस हादसे में बस के खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे. इसके बाद एक बाइक के खाई में गिरने से अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है.आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार यहां गिरकर जख्मी हो चुके हैं. एक साल पहले यहां बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था. गनीमत रही कि चालक और गाड़ी मालिक बाल-बाल बच गये.

इस पथ से गुप्ताधाम पूजा करने जाते हैं कांवरिये

ग्रामीणों का कहना है कि सावन महीना चलने के कारण हर दिन सैकड़ों कावरिया बाइक से जल लेकर रोहतास जिले के गुप्ताधाम जाते हैं. तेज रफ्तार में चलने वाले वाहन इस तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं. जब सड़क का निर्माण हो रहा था, तब लोगों को उम्मीद थी कि इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा दीवार बनायी जायेगी. दो माह पहले सड़क की मरम्मत के दौरान भी अलकतरा से पिच किया गया. उस समय ठेकेदार ने भी सुरक्षा दीवार लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ.

ग्रामीणों ने कहा- सड़क किनारे दीवार बनाना जरूरी

ग्रामीण रामप्रवेश और अन्य लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर शाम होते ही अंधेरा और घुमाव के कारण वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लग पाता. खासकर रात में और बरसात में हादसे की संभावना और बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बसुहारी मोड़ पर तुरंत सुरक्षा दीवार और रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raju kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >