कैमूर: कुदरा के मध्य विद्यालय जहानाबाद में बाल संसद का गठन, गुप्त मतदान में आरती कुमारी प्रधानमंत्री चुनी गईं

नगर पंचायत कुदरा मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय जहानाबाद में बाल संसद का गठन किया गया. कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आरती कुमारी निर्वाचित हुईं बाल संसद की प्रधानमंत्री.

Kaimur Education News : नगर पंचायत कुदरा मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय जहानाबाद में शिक्षा विभाग के प्रावधानों के अनुरूप बाल संसद का गठन किया गया. यह चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ, जिसमें कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

गुप्त मतदान से हुआ प्रधानमंत्री का चुनाव

निर्वाचन से पूर्व प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए, जिसमें कक्षा 8 बी की छात्रा आरती कुमारी और कक्षा 8 सी के छात्र विक्की कुमार ने उम्मीदवार के रूप में भाग लिया. गुप्त मतदान के जरिए हुए चुनाव में आरती कुमारी ने जीत हासिल कर प्रधानमंत्री पद प्राप्त किया.

Kaimur News : मंत्रिमंडल का गठन

प्रधानमंत्री बनने के बाद आरती कुमारी ने अपने मंत्रिमंडल का गठन किया. इसमें विक्की कुमार को उप प्रधानमंत्री, खुशबू कुमारी को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, विष्णु चौबे को उप स्वास्थ्य मंत्री, अभिषेक कुमार को शिक्षा मंत्री, रागिनी कुमारी को उप शिक्षा मंत्री, कृष कुमार को खेल एवं संस्कृति मंत्री, रानी कुमारी को उप खेल मंत्री, सृष्टि कुमारी को जल एवं पर्यावरण मंत्री तथा पंकज कुमार को उप जल एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया.

School Governance Program : दिलाई गई शपथ

सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और उनके कार्यों व दायित्वों की जानकारी दी गई.

विद्यालय प्रबंधन की पहल

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाल संसद के नोडल शिक्षक पवन कुमार और पूनम कुमारी के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई. उन्होंने कहा कि बाल संसद के गठन से विद्यालय के संचालन और पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है.

Also Read : कैमूर: नुआंव थाना पहुंचे एसपी, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच; लंबित मामलों और बेहतर पुलिसिंग के लिए दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satendra singh

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >