कैश डिपॉजिट मशीन काटने के मामले में एएसआइ सस्पेंड

मोहनिया में थाने से महज कुछ दूरी व एनएच दो के किनारे स्थित पीएनबी बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन काट कर रुपये चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए डयूटी में तैनात एक एएसआइ को एसपी दिलनवाज अहमद ने सस्पेंड कर दिया है.

कैमूर : मोहनिया में थाने से महज कुछ दूरी व एनएच दो के किनारे स्थित पीएनबी बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन काट कर रुपये चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए डयूटी में तैनात एक एएसआइ को एसपी दिलनवाज अहमद ने सस्पेंड कर दिया है. एसपी ने रात्रि गश्ती में ड्यूटी में तैनात एएसआइ विजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है. एसपी ने बताया कि मोहनिया शहर के एनएच दो के किनारे स्थित पीएनबी बैंक के नीचे स्थित कैश डिपॉजिट मशीन को काट कर 5400 रुपये चोरी की गयी थी. इसमें एएसआइ की लापरवाही सामने आयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >