बड़ाप के पूर्व मुखिया के सहयोग से हथियार तस्कर कुबेर कर रहा था हथियारों की सप्लाइ

सीवों मेले के पास आलू के बोरे से बरामद दो अवैध राइफल के मामले में प्राथमिकी दर्ज

=आलू के बोरे से बरामद हथियारों को वन विभाग के समीप करना था एक व्यक्ति को सप्लाइ सीवों मेले के पास आलू के बोरे से बरामद दो अवैध राइफल के मामले में प्राथमिकी दर्ज प्रभात खबर फॉलोअप भभुआ सदर. अवैध देशी राइफल के साथ शुक्रवार को सीवों मेला के समीप पकड़ा गया हथियार तस्कर सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव का रहनेवाला कुबेर राम अधौरा थाना क्षेत्र के बड़ाप पंचायत के मुखिया जोखन राम के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी कर रहा था और शुक्रवार को वह बड़ाप से ही दोनों अवैध देशी राइफल लेकर उसे वन विभाग के समीप एक व्यक्ति को देने के लिए आ रहा था. लेकिन सप्लाइ से पहले ही पुलिस ने उसे सीवों मेले के समीप से पकड़ लिया. शुक्रवार को सीवों मेला के समीप यात्री बस से आलू के बोरे में बरामद हुए अवैध देशी राइफल मामले में थानाध्यक्ष भभुआ मुकेश कुमार ने हथियार तस्करी के सरगना कुबेर राम और बड़ाप पंचायत के पूर्व मुखिया जोखन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह क्षेत्र भ्रमण पर निकले हुए थे. इसी दौरान साढ़े 10 बजे के करीब जब वह जेपी चौक पहुंचे, तो सूचना प्राप्त हुई कि बड़ाप की ओर से श्रीराम बस भभुआ की ओर आ रही है. उसमें लदे आलू के बोरे में हथियार छुपाकर लाया जा रहा है. उन्होंने तत्काल ही इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी और वह सीवों चौक पहुंचकर सघन वाहन चेकिंग लगा दिया. इस दौरान आ रही बस को रुकवाकर जांच की गयी, तो आलू के बोरे से दो अवैध देशी राइफल बरामद की गयी और हथियार लेकर आ रहे अमाढी निवासी कुबेर राम को गिरफ्तार किया गया. =मिनी गन फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद जंगल में बनवा रहा था अवैध हथियार शुरुआती पूछताछ में हथियार तस्करी का सरगना कुबेर ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले चार-पांच सालों से अपने साथियों के साथ मिलकर गुप्त अड्डे से अवैध हथियारों का निर्माण कर तस्करी के धंधे में संलिप्त था. लेकिन, 2024 में जब उसके घर में मिनी गन फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ लिया, तो वह बड़ाप के पूर्व मुखिया जोखन सिंह के साथ मिलकर जंगल में अवैध हथियार का निर्माण कराकर उसे पूर्व मुखिया के सहयोग से सप्लाइ करने लगा. पूर्व मुखिया के ही घर में उसका रहन सहन होता था और हथियारों की तस्करी से जो पैसे मिलते थे, वह दोनों बांट लेते थे. =डिलीवरी देने से पहले पुलिस ने हथियारों के साथ दबोच पकड़े गये हथियार तस्कर कुबेर राम ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व मुखिया ने उसे आलू के बोरो में रखकर दोनों हथियारों को भभुआ वन विभाग के समीप एक व्यक्ति को डिलीवरी देने को बोला था. उसे आलू के दोनों बोरे समेत हथियारों की डिलीवरी देनी थी. लेकिन डिलीवरी देने से पहले ही उसे पुलिस ने आलू के बोरे में लेकर आ रहे हथियारों के साथ दबोच लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >