फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित, जरूर करें सेवन

मंगलवार को जिले के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन कार्यालय में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया.

फोटो14.मीडिया वर्कशॉप के दौरान उपस्थित सीएस व अन्य अधिकारी =आज मनाया जायेगा मेगा एमडीए कैंप, कराया जायेगा दवा सेवन फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर मीडिया वर्कशॉप का हुआ आयोजन भभुआ सदर. जिले में मंगलवार से 13 लाख जिलेवासियों को फाइलेरिया रोग से मुक्त करने के लिए दवाएं खिलायी जायेगी. 10 फरवरी से शुरू हुए सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल किर्यान्वयन को लेकर मंगलवार को जिले के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन कार्यालय में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया. वर्कशॉप का उद्घाटन सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक ने किया. वर्कशॉप में सीएस ने बताया कि 10 फरवरी से शुरू हुए सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बूथ लगा कर जीविका कर्मियों व उनके परिवार के लोगों को दवा खिलायी जायेगी. अभियान के दौरान सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन करायेंगे. इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अगले 14 दिवस तक घर-घर जाकर लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे. स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जिले को पूरी तरह से फाइलेरिया मुक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और रक्तचाप, शुगर, अर्थरायीटिस या अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं खानी हैं. सामान्य लोगों को इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं और कार्यक्रम के दौरान किसी लाभार्थी को दवा सेवन के पश्चात किसी प्रकार की कोई कठिनाई प्रतीत होती है, तो उससे निपटने के लिए हर ब्लॉक में रैपिड रिस्पॉन्स टीम मौजूद रहेगी. =1301509 लाभार्थियों को दी जायेगी अल्बेंडाजोल व डीइसी की खुराक जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, डॉ सत्य स्वरुप ने बताया कि 10 फरवरी से शुरू हुए सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम कार्यक्रम में जिले के 9 प्रखंडों में रहनेवाले कुल 1301509 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डीइसी और अल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने खिलायी जायेगी. दवाओं का वितरण बिलकुल भी नहीं किया जायेगा. बताया कि यह अभियान जिले के मोहनिया, दुर्गावती और भभुआ शहरी क्षेत्र में अभियान नहीं चलाया जायेगा, क्योंकि नाइट सेम्पलिंग के दौरान इन प्रखंडों में माइक्रोफ़ाइलेरिया दर एक प्रतिशत से कम पाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >