आंध्र प्रदेश पुलिस ने चांद से शख्स को पकड़ा, आईफोन के साथ मिला 46 हजार रुपये नकद

आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है. चोरी के मामले में वांछित काजू राम को कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है. अभियुक्त के पास से 46 हजार रुपये नकद और एक आईफोन भी बरामद हुआ है.

आंध्र प्रदेश से आई पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित अप्राथमिकी अभियुक्त को चांद थाना पुलिस के सहयोग से गोई गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान काजू राम, पिता मुसाफिर राम, ग्राम गोई, थाना चांद, जिला कैमूर के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश में एक घटना में कुल चार लाख 70 हजार रुपये की राशि चोरी हुई थी. मामले की जांच के दौरान काजू राम का नाम सामने आने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए चांद पहुंची. स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी की राशि में से 46 हजार रुपये नकद तथा एक आईफोन मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस बरामद सामान को मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

इस संबंध में चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को अपने साथ ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस अभियुक्त को अपने साथ ले जायेगी.

पुलिस के मुताबिक, चोरी के मामले में बरामद राशि और मोबाइल के संबंध में भी आवश्यक जांच की जा रही है. वहीं, आंध्र प्रदेश पुलिस की कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर भी चोरी के मामले में पुलिस की सक्रियता सामने आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बिरजू प्रसाद

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >