एक अप्रैल को होगी जिला कार्यान्वयन समिति की अहम बैठक

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में होंगे अहम फैसले

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में होंगे अहम फैसले भभुआ नगर. जिले में विकास योजनाओं व सरकारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आगामी एक अप्रैल को जिला कार्यान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जायेगी. यह बैठक समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में आयोजित होगी, जिसमें जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे. इस दौरान जिला पर्षद अध्यक्ष, नगर पर्षद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे. साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे, जिससे योजनाओं की वास्तविक स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जा सके. बैठक में मुख्य रूप से जिले में चल रही विकास योजनाओं, अधूरे कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. सभी विभागों से उनके कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी जायेगी व जहां भी कमी पायी जायेगी, वहां सुधार के निर्देश दिये जायेंगे. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें विकास कार्यों को गति देने व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जायेगा. साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गये स्थानीय समस्याओं का भी समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा. बैठक के माध्यम से जिला स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्यों में पारदर्शिता व तेजी लाने की दिशा में ठोस निर्णय लिये जाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >