KAIMUR NEWS.प्रखंड क्षेत्र की नेवरास पंचायत के नेवरास गांव में बुधवार को कृषि विभाग के कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को खेती में संतुलित मात्रा में यूरिया व डीएपी उर्वरक का प्रयोग करने का सुझाव दिया.
कुदरा.
प्रखंड क्षेत्र की नेवरास पंचायत के नेवरास गांव में बुधवार को कृषि विभाग के कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को खेती में संतुलित मात्रा में यूरिया व डीएपी उर्वरक का प्रयोग करने का सुझाव दिया. इधर, कृषि कर्मियों ने किसानों को बताया कि अधिक मात्रा में उर्वरक देने के कारण खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है, जिसके कारण फसलों में विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न होकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे पैदावार में काफी कमी हो रही है. वहीं कृषि कर्मियों ने किसानों को सलाह दी कि किसान अपने खेत की मिट्टी में उर्वरा शक्ति कायम रखने के लिए कम्पोस्ट व जैविक खाद का प्रयोग कर खेत को उपजाऊ बनाने के साथ अच्छी पैदावार कर सकते हैं. साथ ही बताया गया कि खेती में यूरिया व डीएपी का संतुलित मात्रा में ही प्रयोग करें. उक्त अवसर पर कृषि कर्मियों सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.