सड़क निर्माण में अनियमितता पर कार्रवाई, ग्रामीण कार्य विभाग के जूनियर इंजीनियर निलंबित

Kaimur News : 9 मई को कैमूर दौरे के दौरान दतियांव इमामबाड़ा से शिपुरा पूरब टोला तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं.

Kaimur News : (विकास कुमार की रिपोर्ट)

भभुआ (कैमूर) ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले में कार्य प्रमंडल भभुआ के कनीय अभियंता रवीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई विभागीय सचिव देवेश सेहरा के आदेश पर अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव द्वारा की गई है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय गया निर्धारित किया गया है.

विभागीय सूत्रों के अनुसार कैमूर जिले में सड़क निर्माण कार्यों में अनियमितता को लेकर विभागीय सचिव ने पहले ही कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित संवेदक पर कार्रवाई का निर्देश दिया था. इसी क्रम में प्रथम चरण में जूनियर इंजीनियर रवीश कुमार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.

19 मई को निरीक्षण में सामने आई थीं गंभीर खामियां

विभागीय सचिव देवेश सेहरा ने 19 मई को कैमूर दौरे के दौरान दतियांव इमामबाड़ा से शिपुरा पूरब टोला तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. निरीक्षण में पाया गया कि कार्य स्थल पर क्वालिटी कंट्रोल लैब की व्यवस्था नहीं थी. मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि जिले में मात्र एक लैब भभुआ में स्थित है.

इसके अलावा कार्यस्थल पर प्रिट चार्ट उपलब्ध नहीं था, सड़क निर्माण में कंपैक्टिंग का कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया गया तथा वाटरिंग भी सही ढंग से नहीं की गई थी.

बिना अनुमति मिट्टी की खुदाई व संसाधनों की कमी भी उजागर

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि सड़क निर्माण के लिए मिट्टी आसपास के खेतों या सरकारी जमीन से ली जा रही थी, जिसके लिए खनन विभाग से आवश्यक अनुमति (परमिट) भी नहीं ली गई थी.

इसके अतिरिक्त सोल्डर निर्माण कार्य सड़क की पूरी लंबाई में मानक के अनुसार नहीं पाया गया. कार्य स्थल पर आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की भी कमी देखी गई.

अन्य अभियंताओं और ठेकेदार पर भी कार्रवाई के संकेत

विभागीय सचिव ने इस मामले में केवल कनीय अभियंता ही नहीं, बल्कि सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता तथा संवेदक पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया है. विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

लगातार निरीक्षण से विभाग में मचा हड़कंप

गौरतलब है कि ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव देवेश सेहरा कैमूर के प्रभारी सचिव भी हैं। वे लगभग प्रत्येक माह जिले का दौरा कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं.

लगातार निरीक्षण और समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में सामने आ रही अनियमितताओं पर कार्रवाई से ग्रामीण कार्य विभाग और संवेदकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.

19 मई के निरीक्षण के बाद दो सड़कों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. इसके बाद 2 जून को भी विभागीय सचिव द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण किया गया, जिसमें फिर से कई स्तर पर खामियां सामने आने की बात कही जा रही है.

Also Read: तेज बारिश से लालापुर सड़क बनी झील, डेढ़ करोड़ के नाले के बाद भी जलजमाव से लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >