Accident: मंत्री जमा खां के काफिले में शामिल स्कॉर्पियो पलटी, कई घायल

Accident: मो जमा खां के काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो स्थानीय क्षेत्र के नुआंव बाजार स्थित मंगल चरण सिंह चौराहा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें सवार कई लोग घायल हो गये.

Accident: बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खां के काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो स्थानीय क्षेत्र के नुआंव बाजार स्थित मंगल चरण सिंह चौराहा के निकट अनियंत्रित होकर शुक्रवार की रात पलट गयी, जिसमें सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, रात लगभग 9:30 बजे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खां अपने काफिले के साथ रामगढ़ के बन्नीपुर गांव से दुर्गावती की तरफ लौट रहे थे. काफिला नुआंव बाजार स्थित मंगल चरण सिंह चौराहे के निकट सड़क से गुजर रही थी, तभी काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गयी.

स्कॉर्पियो में इतने लोग थे सवार

मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे चाट में गिरकर पलट गयी, जिसके कारण स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग घायल हो गये. स्कॉर्पियो में चालक सहित करीब आठ लोग सवार थे. इनमें करारी गांव के अरस्तु खान, तौफीक खान, परवेज खान, लड्डन खान, राजू खान, सरताज खान, मुन्ना व चालाक सहित सभी लोग घायल हो गये. इनमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों अरस्तु खान, तौफीक खान, परवेज खान, लड्डन खान व राजू का इलाज ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में कराया गया. घायल सभी स्कार्पियो सवार इलाज के बाद खतरे से बाहर बताये जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: Gaya: आज से खुलेगी गया-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें समय और रूट

Bihar Politics: बिहार में अब लालू परिवार से कोई नहीं बनेगा मुख्यमंत्री, BJP सांसद बोले- सपना ही रह जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >